{"_id":"60e2141b8ebc3e09cd5c96a4","slug":"caught-the-shopkeeper-selling-fake-pesticides-sardana-news-mrt5458908180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कीटनाशक बेच रहे दुकानदार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली कीटनाशक बेच रहे दुकानदार को दबोचा
विज्ञापन
नकली कीटनाशक बेच रहे दुकानदार को दबोचा
रोहटा। पूठखास गांव स्थित कीटनाशक की दुकान से नकली कीटनाशक की 26 पेटी जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कीटनाशक विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा और वह दुकान बंद कर भाग गए।
रोहटा थाने पर पर नोएडा की सिनजेंटा फर्टिलाइजर कंपनी की अधिकारी आंचल तिरखा की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया कि पूठखास गांव में पुलिस चौकी के पास कीटनाशक दवाइयों की एक दुकान पर उनकी कंपनी का रेपर लगाकर फर्जी तरीके से कीटनाशक दवाइयों की बिक्री की जा रही है। इसके बाद फर्टिलाइर कंपनी की टीम के अलावा जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रमोद सिरोही दुकान पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। मौके पर कंपनी के फर्जी रेपर लगाकर नकली दवाई बेचे जाने साक्ष्य मिले। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने कीटनाशक विक्रेता दीपक को धर दबोचा।
बताया गया कि जांच पड़ताल के दौरान कंपनी का रेफर लगाकर बेचे जा रहे कीटनाशक की 26 पेटी जब्त की गई हैं। फर्टिलाइजर कंपनी की अधिकारी की ओर से दुकानदार दीपक के खिलाफ नकली कीटनाशक बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।