{"_id":"626709b7cb89800bc21c02a5","slug":"cash-and-mobile-looted-by-shooting-a-hawker-youth-mawana-news-mrt586050298","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी लगाने वाले युवक को गोली मारकर नकदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरी लगाने वाले युवक को गोली मारकर नकदी व मोबाइल लूटा
विज्ञापन

- बाइक पर सवार होकर आए थे दो बदमाश, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सोमवार शाम फेरी कर लौट रहे युवक से तिगरी मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा दिखाकर नकदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
गांव अटौरा निवासी नजर मोहम्मद (20) पुत्र आस मोहम्मद फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि वह फेरी करने के बाद मवाना लौट रहा था। गांव तिगरी के रास्ते पर पहुंचा तो बाइक पर सवार नकाबपोश दो बदमाश आए और उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया। उसकी जेब में रखे 550 रुपये तथा मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि घटना की मौके पर जाकर जांच की है। घटना संदिग्ध लग रही है। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--------
चोरी के सामान के साथ दो आरोपी दबोचे
मवाना। स्कूल से दरवाजे आदि चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस चोरी के सामान के साथ दबोच लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया। मखदूमपुर रोड स्थित इस्लामिया माडर्न जूनियर हाई स्कूल से आरोपी को लोहे का सामान चोरी करते हुए दबोचा था। पुलिस ने बताया कि मोनू पुत्र अल्लादिया निवासी पक्का तालाब मोहल्ला काबली गेट और सोनू पुत्र जाहिद निवासी मोहल्ला तिहाई डेरे वाला को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लोहे का गेट, मंदिर का घंटा, जंजीर, नागराज, प्लास, रैंच आदि सामान बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।