फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash and goods stolen by breaking the lock of book warehouse in Kharkhoda

खरखौदा में किताबों के गोदाम का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी

Tue, 14 Dec 2021 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen by breaking the lock of book warehouse in Kharkhoda
खरखौदा में किताबों के गोदाम का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन

खरखौदा। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक पब्लिकेशन के दफ्तर व गोदाम का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात रविवार रात हुई। सोमवार सुबह गोदाम का ताला खोलने पर जानकारी हुई। इस घटना से उद्यमियों में रोष व्याप्त है।
हापुड़ के माता मोहल्ला निवासी रामौतार बंसल का धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शैक्षिक पुस्तकों के प्रकाशन का गोदाम व दफ्तर है। यह गोदाम धीरखेड़ा में एक भवन किराए पर लेकर चलाया जा रहा है। गोदाम स्वामी रामौतार बंसल के अनुसार, उनके यहां राधिका प्रकाशन की शैक्षिक पुस्तकों का प्रकाशन किया जाता है। दो दिन पहले ही किसी पार्टी से डेढ़ लाख रुपये की रकम आई थी, जिसे गोदाम के कार्यालय में रखा हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को गोदाम स्वामी व कर्मचारी कार्यालय व मेन गेट का दरवाजे पर ताला बंद करके गए थे। सोमवार सुबह गोदाम स्वामी व कर्मचारी पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा मिला। कार्यालय में रखे 1.52 लाख रुपये सहित कई पार्टियों से आए अकाउंट चेक भी गायब मिले। मामले की सूचना तुरंत ही व्यापारियों ने अपने संगठन और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस मामले में व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बड़ी चोरी से उद्यमियों में रोष
धीरखेड़ा उद्योग व्यापार संगठन के सचिव सोनू चुग सहित व्यापारी शांतनु सिंगल, वैभव गुप्ता व राजकुमार शेट्टी ने एक सप्ताह में हुई दूसरी बड़ी चोरी को लेकर रोष व्यक्त किया। सोनू चुग ने मेरठ के पुलिस अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की।
विद्यालय से 10 क्विंटल सरिया चोरी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा में निर्माणाधीन विद्यालय से रविवार रात 10 क्विंटल सरिया चोरी हो गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्वामी का कहना है कि पहले भी यहां चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिर तहरीर दी गई है।
गांव पीपली खेड़ा में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ अल्पसंख्यक आयोग की देखरेख में विद्यालय में बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण कार्य कर रही है। किन्हीं कारणों से निर्माण रुका हुआ है। मौके पर निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्वामी सचिन चौधरी के अनुसार, रविवार रात चोरों ने करीब 10 क्विंटल सरिया व अन्य सामान चोरी कर लिया। कुछ समय पहले यहां सीमेंट व लोहे की खिड़की दरवाजे सहित काफी सामान चोरी हो गया था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की थी। सोमवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्वामी ने फिर से थाने पर तहरीर दी है।
मारपीट कर नकदी, बाइक व मोबाइल छीना
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी साहिल ने ढाबा संचालक व उसके साथियों पर मारपीट कर नकदी, बाइक व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
साहिल ने तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ रविवार रात मेरठ रोड स्थित ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां उसने शराब पी। इसके बाद ढाबा मालिक ने उसके साथ जुआ खेलने के लिए दबाव बनाया। जुआ खेलते हुए वह ढाबा मालिक से तीन हजार जीत गया। ढाबा मालिक ने चार और लड़कों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की तथा 13 हजार रुपये, मोबाइल व बाइक छीन ली। बाद में आरोपी बाइक व मोबाइल घर पर देकर चले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने ढाबा संचालक के यहां दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। संवाद
मारपीट व 25 हजार छीनने का आरोप
मवाना। संभलहेड़ा निवासी वसीम ने थाने में दी तहरीर में दो युवकों पर मारपीट कर 25 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। वसीम ने तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला मुन्नालाल में रिश्तेदारी में आया हुआ है। रविवार रात वह घर से बाहर घूमने के लिए निकला तो मोहल्ले के ही दो युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा
मवाना। फरार चल रहे दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी डॉ. साजिद के घर पर पुलिस ने 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला हीरालाल होली चौक निवासी डॉ. साजिद के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, धोखाधडी व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी के घर पर 82 की कार्रवाई की नोटिस चस्पा किया गया तथा ढोल पर इस संबंध में उद्घोषणा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed