{"_id":"5d41d03f8ebc3e6cf805f516","slug":"case-registered-against-one-assuced-after-firing-in-birthday-celebration-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी: तमंचे की गोली से केक काटकर मनाया जश्न, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे पार्टी: तमंचे की गोली से केक काटकर मनाया जश्न, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 01 Aug 2019 12:12 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
तमंचे की गोली से काटा जन्मदिन का केक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बागपत जिले के सरूरपुर कलां गांव में मकान की छत पर युवक ने तमंचे से फायरिंग कर जन्मदिन का केक काटा। इतना ही नहीं फायरिंग करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो में 15-20 युवक जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बुधवार को वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में मकान की छत पर 15-20 युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे हैं। एक युवक ने तमंचे से केक में गोली मारकर जन्मदिन का केक काटा। दोस्तों ने युवक को जन्मदिन की बधाई दी। मोबाइल से वीडियो बनाई।
विज्ञापन
जन्मदिन मनाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। कुछ ही मिनट में वीडियो सभी के मोबाइलों में पहुंच गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जांच में पता चला कि यह वीडियो सरूरपुर कलां गांव का है। पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
वहीं पुलिस जांच में तमंचे से गोली चलाने वाले अर्जुन पुत्र जितेंद्र निवासी सरूरपुर कलां का नाम प्रकाश में आया। सरूरपुर कलां चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने आरोपी अर्जुन व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन वह फरार है।
सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि जन्मदिन पर तमंचे से फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/