फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against Inspector Amit for driving theft vehicle

चोरी की गाड़ी चलाने के मामले में इंस्पेक्टर अमित पर केस दर्ज

Fri, 25 Mar 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Inspector Amit for driving theft vehicle
चोरी की गाड़ी चलाने के मामले में इंस्पेक्टर अमित पर केस दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। पत्नी से विवाद के बाद चर्चाओं में आए इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ चोरी से गाड़ी चलाने के मामले में सिविल लाइन थाने में तीन साल बाद केस दर्ज हो गया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ बनारस से भी एनबीडब्ल्यू का नोटिस मेरठ पुलिस के पास आया हुआ है। पुलिस अब इंस्पेक्टर की तलाश में लग गई। पुलिस ने बताया कि विवेचना में इंस्पेक्टर का कारनामा उजागर हुआ है।
पल्लवपुरम निवासी अमित कुमार यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। उसकी तैनाती जौनपुर में बताई जा रही है। अमित का पत्नी मीनाक्षी से विवाद चल रहा है। इंस्पेक्टर पर कई मुकदमे पंजीकृत हैं। पत्नी दावा करती रही है कि अमित यूपी पुलिस से बर्खास्त हो गया है, जबकि वह खुद को जौनपुर में तैनात बताता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2019 में कचहरी से चोरी की एक स्विफ्ट गाड़ी बरामद हुई थी। इसमें सेवानिवृत सीओ के बेटे राजीव आर्य गाड़ी में मिले थे। सिविल लाइन थाने में राजीव आर्य पर चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें चार्जशीट दाखिल हो गई थी। मीनाक्षी की शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार्जशीट कोर्ट से वापस कराई और मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराई। जांच में पता चला कि राजीव आर्य का गाड़ी से कोई वास्ता नहीं था, यह गाड़ी इंस्पेक्टर अमित लेकर आया था। इसके चलते पुलिस ने राजीव आर्य को क्लीनचिट दी और अमित के खिलाफ चोरी की गाड़ी का मुकदमा दर्ज हो गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि यह गाड़ी 2012 में मथुरा के कौशीकलां से चोरी हुई थी। गाड़ी लावारिस हालत में पुलिस को मिली थी। इसके बाद उसे इंस्पेक्टर अमित चला रहा था। पुलिस अमित की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed