{"_id":"5d7ceb718ebc3e93de124319","slug":"case-registered-against-husband-after-divorces-wife-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेठ का राज खोलने पर पति ने दिया तीन तलाक, महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेठ का राज खोलने पर पति ने दिया तीन तलाक, महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 14 Sep 2019 07:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 14 Sep 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद में जेठ द्वारा बलात्कार करने की घटना का खुलासा करने पर एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि सास ने उसे पति से तलाक दिलाया। विरोध करने पर विवाहिता को पीटा भी गया और मिट्टी का तेल ऊपर उड़ेल कर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित जेठ, जेठानी एवं सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई की तरफ से कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार बताया कि उसने अपनी बहन की शादी करीब तीन साल पहले बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की। आरोप है कि 20 दिन पहले उसकी बहन के साथ उसके जेठ ने बलात्कार किया। जब उसकी बहन ने अपनी सास, ननद और जेठानी को इसके बारे में बताया तो आरोप है कि उन्होंने उसे धमकी दी कि यदि उसने मुंह खोला तो वे तलाक दिलवा देंगे। अपने साथ हुई घटना के बारे में जब उसकी बहन ने उन्हें बताया और वह ताजपुरा पहुंचे तो आरोप है कि उसके बहनोई ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक कह दिया। इतना ही नहीं उसकी बहन के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: पति से तलाक और देवर से कराया हलाला, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति, जेठ, जेठानी और सास के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/