फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against four including village head in Deoband

देवबंद: ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज, बारात घर में नाम पट्टिका लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 27 Oct 2020 11:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four including village head  in Deoband
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

देवबंद क्षेत्र के जटौल गांव में नाम पट्टिका लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


सोमवार को जटौल में अंबेडकर बारातघर में प्रधान खिला सिंह द्वारा बाबा साहब और संत रविदास के नाम के बीच नाम पट्टिका लगाने को लेकर भतीजे कवींद्र और दूसरे पक्ष के सोनू में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष ने प्रधान के नाम की पट्टिका हटाकर उसे तोड़ दिया था। इससे दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ।
विज्ञापन


इनमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए थे। मंगलवार को पुलिस ने अनुसूचित जाति के भूरा की तहरीर पर ग्राम प्रधान खिला सिंह, कवींद्र, गौरव और सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज कर  गांव में पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, अनुसूचित जाति के लोगों का आरोप था कि ग्राम प्रधान दूसरे प्रदेश के जनप्रतिनिधि के नाम से अंबेडकर बारात घर में नाम पट्टिका लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जो कानून के विरुद्ध है। ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया। राजनीति के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। कोतवाल ने बताया मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed