फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against eight officer including SDO in suicide case at Bijnor

यूपी: कलक्ट्रेट में आत्महत्या का मामला, एसडीओ सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 11 Jul 2019 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Jul 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight officer including SDO in suicide case at Bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

कलक्ट्रेट में नीरज की आत्महत्या के मामले में विद्युत निगम के एसडीओ, जेई समेत आठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी नीरज ने मंगलवार को बिजनौर में कलक्ट्रेट में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। नीरज ने विद्युत निगम के जेई, राजस्व विभाग के अमीन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। नीरज के पास से मिले शिकायती पत्र में उसने लिखा था कि वह चक्की चलाता था। विद्युत निगम के जेई विनीत सैनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बिजली चोरी के झूठे आरोप में फंसा दिया। उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। जेई ने उससे मामले को खत्म करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। उसने रिश्वत देने से मना किया तो जेई विनीत सैनी और राजस्व विभाग के अमीन अजय गर्ग ने उसे घर से उठा लिया व उससे 20 हजार रुपये छीन लिए। यह रुपये उसने अपनी मां के इलाज के लिए रखे थे। नीरज की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने नीरज के शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


वहीं बुधवार को नीरज के बेटे हर्षित ने मामले में विद्युत निगम के एसडीओ जानसठ, जेई विनीत सैनी, मीटर रीडर संदीप, राजस्व विभाग के अमीन अजय गर्ग, विद्युत निगम के बिचौलिये गौरव व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हर्षित ने रिपोर्ट में बताया कि इन सभी ने मिलकर उसके पिता का शोषण किया। इसकी वजह से उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed