{"_id":"61c62f337d6cb40fcd5d828f","slug":"case-register-against-tasleem-in-gangster-meerut-news-mrt570588146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के सौदागर तस्लीम पर गैंगस्टर का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के सौदागर तस्लीम पर गैंगस्टर का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के सौदागर तस्लीम पर गैंगस्टर का मुकदमा
- कई राज्यों में नशे की सप्लाई करता है शातिर तस्लीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोतीगंज के कबाड़ियों पर कार्रवाई के बाद अब नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने डंडा चला लिया है। रेलवे रोड पुलिस ने नशे के सौदागर तस्लीम और पत्नी समेत पूरे परिवार पर गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया है। इनकी संपत्ति की जांच कर कुर्की की जाएगी। पुलिस ने तस्लीम, उसकी पत्नी, दो बेटों और दो दामादों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है।
तस्लीम वेस्ट यूपी सहित कई राज्यों में स्मैक, चरस-गांजा की तस्करी कर सप्लाई करता है। रेलवे रोड पुलिस ने तीन माह पहले तस्लीम के घर पर छापा मारकर बेटे शादाब को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस दौरान पुलिस को घर में एक तहखाना भी मिला था। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह इस तहखाने में छिप जाता था। अब पुलिस ने तस्लीम, उसकी पत्नी हज्जन उर्फ नसीमा, बेटा शादाब, शाहबाज, दामाद दानिश, निजामुद्दीन के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। रेलवे रोड थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तस्लीम और उसका बेटा जेल में बंद है, जबकि चार लोग गैंगस्टर में वांछित हैं। आरोपियों की संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।