फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case of putting indecent photos and videos on group of students

छात्राओं के ग्रुप पर अश्लील फोटो व वीडियों डालने का मामला, अभिभावकों ने जतायी नाराजगी, कार्रवाई की मांग

Mon, 07 Sep 2020 06:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Case of putting indecent photos and videos on group of students
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 उत्तर प्रदेश के बागपत में ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्राओं के ग्रुप पर अश्लील फोटो व वीडियों डालने के प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर आक्रोश जताया और एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई न होने पर स्कूल में ही धरना शुरू करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


 दरअसल कुछ दिन पूर्व नगर के एक स्कूल में छात्राओं के ग्रुप पर कुछ शरारती तत्वों ने अश्लील फोटो व वीडियों भेजी दी थी। प्रकरण संज्ञान में आने पर स्कूल की प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य ने अभिभावको के साथ कोतवाली पहुंचकर अज्ञात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


इससे से क्षुब्ध होकर अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल में पहुंचकर आक्रोश जताया और पांच दिनों के अंदर कार्रवाई न होने पर स्कूल में ही धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सोमवार को असामाजिक तत्व के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य व प्रधानाचार्य पहले कोतवाली पहुंचे, लेकिन कोतवाल के छुटटी चले जाने की सूचना पर बाद में सभी एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।


प्रधानाचार्य ने एसपी को बताया कि यह छात्राओं के भविष्य का सवाल है, यदि वह नहीं पकड़ा गया तो उक्त असामाजिक तत्व आगे चलकर अन्य किसी छात्राओं के ग्रुप में अश्लील फोटो व वीडियों सेंड कर सकता है। एसपी ने उन्हें जल्द से जल्द कार्रवाई किएं जाने का आश्वासन दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed