{"_id":"5954c11b4f1c1bb3328b4916","slug":"case-of-abduction-of-teenager-reached-the-chief-ministers-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण का केस मुख्यमंत्री के दरबार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण का केस मुख्यमंत्री के दरबार पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
सीएम दरबार पहुंचे पीड़ित परिजन
पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिजन मुख्यमंत्री दरबार पहुंच गए और सीएम से इंसाफ की मांग की।
विज्ञापन
बागपत के पलड़ी गांव से अपहृत किशोरी बरामद नहीं हुई। आरोपी के परिजन फोन पर केस में समझौते की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचकर शिकायत की है। अफसरों के आदेश की कॉपी लेकर परिजन बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचे।
विज्ञापन
गांव के व्यक्ति का कहना है कि 4 अप्रैल की रात परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी बेटी का गांव के ही लोगों ने अपहरण किया था। केवल एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जो पहले से ही शादीशुदा है। उसकी बेटी को अभी तक पुलिस ने बरामद नहीं की। आरोपी के परिजन फोन करके केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उसने लखनऊ में मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचकर शिकायत की है। वहां के आदेश की कॉपी लेकर परिजन बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने उनको कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/