फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against Sandeep Giri for demanding extortion of fifty lakh rupees in the name of Udham

मेरठ: उधम के नाम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने पर संदीप गिरी पर केस दर्ज  

Mon, 11 Jan 2021 11:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Jan 2021 11:35 PM IST
सार

  • पहले 10 फिर 50 लाख की मांगी रंगदारी, एक निजी विवि के कुलपति का भाई है संदीप

विज्ञापन
Case filed against Sandeep Giri for demanding extortion of fifty lakh rupees in the name of Udham
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में बदमाश उधम सिंह के नाम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में डिफेंस एंकलेव कंकरखेड़ा निवासी संदीप गिरी पुत्र शिवकुमार गिरी पर थाना कंकरखेड़ा में नामजद केस दर्ज किया गया है। आरोपी संदीप एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति का भाई है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित के अनुसार संदीप गिरी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी राजीव शर्मा पुत्र रामअवतार ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीती 26 दिसंबर को संदीप गिरी ने उसे कॉल कर धमकी देकर उधम सिंह के नाम पर दस लाख रुपये की रंगदारी या क्रेटा कार खरीदकर देने को कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ: गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही के गले में डाला रस्सी का फंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन वह परिचित आकाश शर्मा पर भरोसा कर संदीप गिरी के घर बातचीत करने पहुंचा तो संदीप ने उसे बंधक बनाकर धारदार हथियार से हमला किया। साथ ही 10 लाख की जगह 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले की शिकायत एसएसपी से लेकर डीजीपी से की गई।

डीजीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसके बाद सोमवार को कंकरखेड़ा थाने में संदीप गिरी के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट करने व धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद से दहशत में आए राजीव शर्मा ने अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed