फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against five including Bhima Army chief Chandrashekhar mother, brother

सहारनपुर: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की मां, भाई सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Mon, 03 Feb 2020 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Feb 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five including Bhima Army chief Chandrashekhar mother, brother
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में रविवार देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की मां और दो भाईयों सहित पांच परिजनों तथा दूसरी तरफ से एक महिला सहित चार के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने चंद्रशेखर के भाई और दूसरे पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की रात दस बजे छुटमलपुर की हरिजन कालोनी की गली नंबर दो निवासी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर और भगत सिंह के साथ इसी गली की निवासी उनकी सजातीय महिला कैलाशो देवी पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें उक्त तीनों घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

मारपीट के बाद पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरती कराया था। इस प्रकरण में कैलाशो पत्नी स्व साधुराम की तरफ से भगत सिंह, कमल किशोर पुत्रगण स्व गोवर्धन, कमलेश पत्नी स्व गोवर्धन, नेहा पत्नी कमल और मैना पत्नी भगत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 147\148\452\323\504 में रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

आरोप है कि उक्त लोगों ने घर पर धावा बोल धारदार हथियारों से हमला किया है। जबकि दूसरे पक्ष के कमल किशोर की तरफ से कैलाशो देवी पत्नी स्व साधुराम, कुर्बान पुत्र इब्राहिम, अरशद पुत्र कुर्बान और कैलाशो देवी के एक अज्ञात किराएदार के खिलाफ 303\504 और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

इन पर आरोप है कि इन्होंने आपत्तिजनक भाषा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लोहे की राड से हमला किया है। फतेहपुर थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि कमल किशोर और कुर्बान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बाकी की तलाश की जा रही  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed