फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   case filed against dozens for violating corona guidelines in hastinapur

यूपी: कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर दर्जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 14 Apr 2021 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हस्तिनापुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 10:07 PM IST
सार

हस्तिनापुर में बुधवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के गांव कुंहेडा में बिना प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के गांव में शोभा यात्रा निकालने वाले आधे दर्जन लोगों के खिलाफ नामदर्ज साथ ही 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
case filed against dozens for violating corona guidelines in hastinapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हस्तिनापुर में बुधवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के गांव कुंहेडा में बिना प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के गांव में शोभा यात्रा निकालने वाले आधे दर्जन लोगों के खिलाफ नामदर्ज साथ ही 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन


इन दिनों कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसके चलते सभी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए रात्रि कर्फ्यू के भी आदेश हैं और सरकार ने इन विषम हालातों में कोरोना दिशा-निर्देश जारी की हुई है जिनका पालन करना जरूरी है। बुधवार को क्षेत्र के गांव कुंहेडा में बिना प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के अंबेडकर जयंती पर गांव में शोभा यात्रा निकालना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव कुंहेडा में बिना प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए बड़ी भीड़ इकट्ठा की गई। साथ ही शोभायात्रा में शामिल किसी भी व्यक्ति के मुंह पर मास्क नहीं था। इस संबंध में कोरोना दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने के मामले में कुंहेडा गांव के अरुण पुत्र महिपाल, दिनेश पुत्र भान सिंह, अर्जुन पुत्र मामचंद, अंकुर पुत्र सोनू, वीरपाल पुत्र रामस्वरूप, व नरेंद्र सहित 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि एक ही स्थान पर पांच से ज्यादा व्यक्ति जमा नहीं हो सकते चाहे वह धार्मिक स्थल हो या सामाजिक स्थल सभी सोशल डिस्टेंसिंग और मुंह पर मास्क लगाएं कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर शासन के दिशा निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed