फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against cancer hospital owner for spreading unrest in society through advertisement

मेरठ: विज्ञापन के जरिए समाज में अशांति फैलाने के मामले में वैलेंटिस अस्पताल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 20 Apr 2020 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Apr 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Case filed against cancer hospital owner for spreading unrest in society through advertisement
meerut - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन के जरिए समाज में अशांति फैलाने के एक मामले में इंचौली थाने में रविवार को वैलेंटिस अस्पताल मालिक अमित जैन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल सुबूत जुटाने में लगी हुई है। अस्पताल ने एक विज्ञापन प्रकाशित कराया था जिसमें एक समुदाय को महामारी के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंचौली ब्रिजेश सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को लावड़ मसूरी मार्ग स्थित वैलेंटिस अस्पताल का एक समाचार पत्र में एक विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। इस अस्पताल में कैंसर के रोगियों का इलाज किया जाता है। 17 अप्रैल को समाचार पत्र में एक विज्ञापन प्रकाशित हुआ। आरोप है कि इस विज्ञापन में अस्पताल के मालिक ने विशेष समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


लिखा कि एक समुदाय के कुछ लोगों की अज्ञानता के चलते इस समुदाय समाज के लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। विज्ञापन में आर्थिक रूप से संपन्न हिंदू व जैन समाज के अधिकांश लोगों को कंजूस बताते हुए पीएम केयर फंड में दान करने की अपील की गई। इसी विज्ञापन पर कुछ लोगों ने ऐतराज जताते हुए अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी के आदेश पर इंचौली थाने में अस्पताल संचालक डॉ अमित जैन निवासी गंगानगर  के खिलाफ धारा188, 295-ए व 505(3) के तहत इंचौली थाने मुकदमा दर्ज किया गया है। 

रस्पष्टीकरण देकर जताया खेद
कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर अस्पताल संचालक ने 18 अप्रैल को विज्ञापन देकर स्पष्टीकरण दिया था। कहा कि विज्ञापन का उद्देश्य किसी भी धर्म को लोगों को ठेस पंहुचाना नहीं था। अगर ऋटुवश ऐसा संदेश पंहुचा है तो अस्पताल प्रबंधन उसके लिए दिल से खेद प्रकट करता है। किसी की भावना को तनिक भी ठेस पंहुची है तो प्रबंधन क्षमाप्रार्थी है।  

पुलिस की तरफ से इंचोली थाने में अस्पताल के मालिक डॉ. अमित जैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed