{"_id":"5e5a74e78ebc3ef3f16c6dd7","slug":"case-filed-against-a-youth-in-case-of-offensive-post-on-facebook-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दबोचा
Sat, 29 Feb 2020 08:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Feb 2020 08:00 PM IST
सार
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नकुड़ में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। साइबर सेल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि शुक्रवार को साइबर सेल की निगरानी में एक आपत्तिजनक पोस्ट आ गई। साइबर सेल ने मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला तो उच्चाधिकारियों ने पोस्ट डालने वाले युवक की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने गांव अध्याना में पहुंचकर पोस्ट डालने वाले युवक तनुज पुत्र उमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि मामला सही पाने पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर जेल भेजा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सपा नेता ने नागरिकता कानून को लेकर फेसबुक पर डाली भड़काऊ पोस्ट, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की पहचान कर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी सामग्री सोशल मीडिया पर आदान प्रदान न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे और शांति व्यवस्था भंग हो।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/