{"_id":"5ff71f2d8ebc3e32e557c43c","slug":"case-filed-after-a-dog-died-by-hitting-a-speedy-car-in-meerut-driver-absconding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के शास्त्रीनगर में कार की टक्कर से कुत्ते की मौत, चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के शास्त्रीनगर में कार की टक्कर से कुत्ते की मौत, चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Thu, 07 Jan 2021 08:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में कार की टक्कर लगने से एक बेजुबान की मौत के बाद पुलिस स्टेशन में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी कार चालक वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा कर उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
हादसा शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में हुआ है। एक कार ने एक आवारा कुत्ते को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हुई। हादसे के बाद लोगों की वहां पर भीड़ लगी और उन्होंने कार चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया। इससे पहले बखेड़ा होता कि चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। कुत्ते की मौत पर गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और कार चालक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर दी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी लगते ही नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई । लोगों ने हादसे पर नाराजगी जताते हुए कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहां। इस्पेक्टर नौचंदी ने शास्त्री नगर डी ब्लॉक निवासी हार्दिक शुक्ला की तहरीर पर तुरंत मुकदमा लिखवाया और लोगों को आश्वासन दिया कि कार चालक की गिरफ्तारी होगी। उसके बाद ही लोगों ने एक्सीडेंट में मरे कुत्ते को वहां से हटने दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर चीख-चीखकर रोने लगा पति, तस्वीरें
संजय जैन की बताई जा रही कार
पुलिस ने बताया कि जिस कार से कुत्ते की मौत हुई है वह शास्त्री नगर के व्यापारी संजय जैन की बताई गई है। पुलिस ने संजय जैन के यहां पर दबिश दी, लेकिन वहां पता चला कि संजय जैन तो बाहर गए हुए हैं। पुलिस का दावा है कि गाड़ी संजय जैन की ही थी। संभवत गाड़ी को संजय का ड्राइवर चला रहा था। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। शुक्रवार को कैमरे भी देखें जाएंगे। कार के ड्राइवर की तलाश जारी है।
आधे घंटे बाद उठा कुत्ता, पोस्टमार्टम होगा
हंगामा कर रहे लोगों ने आधे घंटे मरा हुआ कुत्ता सड़क से नहीं उठने दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही लोगों की सहमति पर पुलिस ने मरा हुआ कुत्ता उठाया और फिर उसे पोस्टमार्टम कराने के लिए पशु चिकित्सालय में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
कार की टक्कर से कुत्ते की मौत हुई है। जिसका मुकदमा नौचंदी थाने में दर्ज हो गया। कार चालक की तलाश में पुलिस लगी हुई। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/