फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Case against the groom and his three brothers

पंचायत में बड़ा फैसला: दुल्हन ने निकाह से किया इनकार, ग्रामीणों ने दूल्हे समेत बरातियों को दौड़ाकर पीटा और फिर...

Fri, 06 Aug 2021 11:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 06 Aug 2021 11:33 AM IST
सार

शादी समारोह में गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे समेत बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मामले में पंचायत हुई और दुल्हन ने निकाह करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Meerut News: Case against the groom and his three brothers
मामले की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में ग्रामीण के घायल होने के मामले में दूल्हे और उसके तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सलेमपुर और लिसाड़ीगेट में दोनों परिवार के लोगों के बीच पंचायत हुई। दुल्हन पक्ष ने निकाह से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के घर से अपना सामान लेकर वापस लौट गए। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले।

विज्ञापन


मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का है। चांद मोहम्मद की बेटी महमूदा उर्फ इरम का निकाह लिसाड़ीगेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी शहजाद से होना था। बुधवार रात करीब दस बजे लिसाड़ीगेट से बरात सलेमपुर पहुंची। बरातियों ने गांव में घुसते ही वाहनों पर सवार होकर आतिशबाजी और फायरिंग करनी शुरू कर दी। ग्रामीण अपने मकानों के बाहर से आतिशबाजी देखने लगे। इसी दौरान गांव के मूसा (55) पुत्र जमीलउद्दीन को एक गोली सीने में लग गई। इसकी जानकारी लगते ग्रामीणों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। दूल्हे और बरातियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। दूल्हे समेत बरातियों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बरातियों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा।
विज्ञापन


सूचना पर खरखौदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मूसा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को दिनभर दोनों परिवार के लोगों की पंचायत हुई। सलेमपुर से दुल्हन पक्ष के लोग लिसाड़ीगेट पहुंचे और निकाह करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के घर से सारा सामान वापस ले गए। वहीं, पुलिस ने दूल्हे और उसके तीन भाई पप्पू, सोनू व मोटा पर जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया। दूल्हे की कार सहित अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस को आरोपियों के घर पर ताले लटके मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंधे में फंसी गोली, ऑपरेशन से भी नहीं निकली
मूसा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके कंधे में गोली फंसी हुई है। ऑपरेशन में भी डॉक्टर गोली नहीं निकाल पाए। परिजनों ने बताया कि गोली दाएं कंधे की हसली की हड्डी में फंसी हुई है। डॉक्टरों का कहना है घायल को दिल्ली या किसी बड़े ट्रामा सेंटर में ही ले जाया जाए, वहीं घायल की गोली निकाली जा सकती है।

वीडियो देखकर करेंगे आगे की कार्रवाई
सीओ किठौर बृजेश सिंह ने बताया कि शादी समारोह की वीडियोग्राफी लेकर जांच शुरू कर दी। वीडियो को देखने के बाद ही जानकारी होगी कि जिन असलहों से फायरिंग की गई है, वह अवैध है या लाइसेंसी, बरात में कौन-कौन फायरिंग कर रहे थे, इसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

सलेमपुर में पंचायत ने कहा, अब निकाह नहीं
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में मूसा को गोली लगने और फिर बरातियों पर हमले की घटना से दुल्हन पक्ष के परिजन दुखी हैं। उन्होंने पहले अपने गांव सलेमपुर में जिम्मेदार लोगों और रिश्तेदारों के साथ पंचायत की। जिसमें तय हुआ कि अब निकाह करना ठीक नहीं है। उसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगोें ने दूल्हे परिजनों से फोन पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed