फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   careful This time the rate of infection is faster than before

सावधान! इस बार पहले से ज्यादा तेज है संक्रमण की दर

Fri, 09 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
careful This time the rate of infection is faster than before
सहारनपुर। दूसरी लहर में खतरनाक होकर लौटा है कोरोना वायरस और लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बीते वर्ष शुरूआत के चार महीने में जितने संक्रमित मिले थे, उससे ज्यादा तो इस अप्रैल माह के नौ दिनों में सामने आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को और ज्यादा सावधान रहने और एहतियात बरतने की जरूरत है। जिले में शुक्रवार को ऑफिसर कॉलोनी की दो वर्ष की बच्ची सहित 53 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 10800 हो चुकी है। वर्तमान में 575 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मार्च 2020 में लॉकडाउन लगा था, जिसके बाद अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पहला संक्रमित जिले में सामने आया था। उसके बाद कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा था। फिर भी मार्च, अप्रैल, मई और जून माह के अंत तक जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 390 तक ही पहुंचा था। अब इस साल अप्रैल माह के नौ दिनों की बात करें तो 527 मरीज मिल चुके हैं। यह जाहिर करता है कि कोरोना संक्रमण कितनी तेजी से बढ़ रहा है। जरा सी लापरवाही की वजह से वायरस हमला कर सकता है। इसलिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1500 जांच
कोविड-19 संक्रमण की मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच हो रही है। वहां रोजाना 1500 तक जांच होती हैं। ऑटोमेटिक मशीन भी आई है, जिसके बाद यहां प्रतिदिन 2000 जांच तक होने लगेंगी। इसके अलावा रोजाना करीब दो हजार जांच एंटीजन से हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले शुक्रवार को मरीज
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में चंदेना और देवबंद नगर के तीन-तीन तथा पैरामाउंट कॉलोनी, नवादा भजडू, शिवविहार और नानौता के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा शशिनगर, नगली, हाशिमपुरा, माजरी, मकरबा, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, नागला, साढ़ौली, अंबेहटा, माधोपुर गंगोह, पुवांरका, जनकनगर, गुरुद्वारा रोड, प्रतापनगर, रेलवे स्टेशन पंजाब, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, गांव सांपला, एयरफोर्स स्टेशन परिसर सरसावा, रविनगर, पीपल तला, पंतविहार, रुद्रप्रयाग उत्तराखंड, नसरुल्लागढ़, नकुड़, रेलवे कॉलोनी, न्यू माधोनगर, मंजोल, जीआरपी स्टेशन, ऑफिसर कॉलोनी, सुभाषनगर, बृजेश नगर, लखनऊ, न्यू चंद्रनगर, कुरडी आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
नौ दिन में मिले संक्रमित
01 अप्रैल ---- 26
02 अप्रैल ---- 20
03 अप्रैल ---- 48
04 अप्रैल ---- 31
05 अप्रैल ---- 43
06 अप्रैल ---- 126
07 अप्रैल ---- 52
08 अप्रैल ---- 128
09 अप्रैल 53
साल 2020 में चार माह में संक्रमित की दर
माह कुल संक्रमित --- कुल मौत
31 मार्च तक ---- 00 --------- 00
30 अप्रैल तक ---- 172--------- 00
31 मई तक ------- 244 -------- 01
30 जून तक ------ 390 -------- 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed