सावधान : नर्स में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, बचाव के लिए के ध्यान रखें ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू का एक और मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स को स्वाइन फ्लू हो गया है। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला लीलिमा (41) गोपाल विहार निवासी हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। इनके पति विनोद कुमार विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में लीलिमा का हाल जानने गई थी। अब उनकी तबियत ठीक है। टीम ने पीड़िता के पति, बच्चों, ससुर और ननद को टेमी फ्लू की दवाई दी गई है। पति विनोद ने बताया कि एक माह पहले भी लीलिमा को बुखार हुआ था, तब वह ठीक हो गई थीं। अब तीन जुलाई से वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार या लीलिमा पिछले कई महीनों से कहीं घूमने नहीं गए हैं।
परिवार के लोग बरतें सावधानी
मेरठ में पिछले करीब दो माह में स्वाइन फ्लू का यह चौथा मामला है। इससे पहले एआरटीओ समेत तीन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि तीनों की ही हालत पहले से बेहतर बताई गई है। सीएमओ ने अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम की टीम को पीड़िता के परिजनों और आस पड़ोस के लोगों का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि अगर घर में कोई शख्स स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया तो घर के बाकी लोगों को इससे बचने के लिए डॉक्टरी सलाह ले कर खुद भी इसकी दवाइयां खानी चाहिए। स्वाइन फ्लू से बचाव इसे रोकने का बड़ा उपाय है। आराम करने, खूब पानी पीने के साथ शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/