यूपी : बिना पार्किंग गाड़ी खड़ी करने पर लगेगा लॉक, मालिक को कई घंटे काटने पड़ेंगे चक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप भी अपनी गाड़ी को बिना पार्किंग के खड़ी कर कई घंटों के लिए गायब हो जाते हैं तो अब आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जी हां अब बिना पार्किंग के सड़क पर अवैध तरीके से गाड़ी खड़ा करना मुसीबत बन जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस अवैध तरीके से गाड़ियों के पहियों में व्हील क्लेम्प लॉक लगाकर उसे लॉक कर देगी। इसके बाद वाहन चालक को कई घंटे तक चक्कर काटने पड़ेंगे। शनिवार को एसपी ट्रैफिक ने सीओ, टीआई, टीएसआई और सभी एचसीपी को सड़क पर अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सड़क पर खड़े वाहन भी यातायात व्यवस्था में बन रहे हैं मुसीबत
दिल्ली रोड के अलावा बेगमपुल, बच्चा पार्क, कचहरी पुल, ईव्ज चौराहा, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, ईस्टर्न कचहरी रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड और मेरठ कॉलेज के सामने सड़क पर अवैध तरीके से कार खड़ी रहती हैं। जिसमें वाहनों को खड़ा करने के वाहन मालिक या चालक का कई कई घंटे तक पता नहीं रहता।
ट्रैफिक पुलिस क्रेन से वाहनों को उठाकर पुलिस लाइन ले जाया जाता है। वाहन चालक को चालान की कॉपी थमा दी जाती है, जबकि क्रेन का खर्चा भी चालान शुल्क के अलावा लिया जाता है। अब यातायात निदेशालय ने ट्रैफिक पुलिस को 50 नए व्हील क्लेम्प लॉक के लिए धनराशि दी है। ट्रैफिक पुलिस के पास 120 व्हील क्लेम्प लॉक पहले से हैं।
पुराने व्हील क्लेम्प लॉक भी रिपेयर कराए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जो भी गाड़ी बिना पार्किंग खड़ी मिली उसमें व्हील क्लेम्प लॉक लगाकर लॉक कर दिया जाएगा। रात आठ बजे तक वह गाड़ी वहीं खड़ी रहेगी। चालान काटकर गाड़ी मालिक को सौंप दी जाएगी। मीटिंग में सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी, टीआई सुनील कुमार, टीआई अनिल मिश्रा, टीएसआई डीडी दीक्षित और अन्य सभी एचसीपी रहे।
परेशानी के साथ चालान शुल्क भी
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है व्हील क्लेम के लगाने के बाद ट्रैफिक पुलिस रात आठ बजे ही लॉक खोलेगी। ऐसे वाहनों का चालान काटकर चालान फीस का शुल्क भी वसूला जाएगा। सड़क पर कहीं भी वाहन खड़ा करके न जाएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/