फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   car sank in gang nahar in meerut four people include two kids drowned

मेरठ: गंगनहर में फिर डूबी कार, तीन लोगों की मौत, एक महिला लापता

Tue, 25 Dec 2018 11:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Dec 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
car sank in gang nahar in meerut four people include two kids drowned
gangnahar hadsa

चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर बीते दिनों हुए बड़े हादसे के चंद दिनों बाद ही मंगलवार सुबह फिर से एक कार गंगनहर में डूब गई। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला अभी लापता हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं बचाव टीम को भी लगाया गया है। 

विज्ञापन


यह भीषण हादसा मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे जो सरधना के सलावा क्षेत्र के रहने वाले हैं। कार सवार लोग मुरादनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण कार नहर में समा गई। आनन- फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य किया गया।

विज्ञापन

ताजा जानकारी के अनुसार तीन लोगों को नहर से बाहर निकाला गया और कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल पहुंचाया यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंगनहर में अभी एक महिला (राधा) लापता है। वहीं एक बच्ची व महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

तेहरवीं में शामिल होने जा रहा था परिवार  
पुलिस के अनुसार सलावा गांव के रहने वाले हुकुम सिंह का परिवार कार में सवार होकर हापुड़ के अतरौली गांव में तेहरवीं में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक हुकुम सिंह पुत्र राकेश, अनिल पुत्र हुकुम सिंह व सीमा पत्नी संजय नहर में डूबने से मौत हो गई है। वहीं हुकुम सिंह की पत्नी माया व उसकी एक साल की बच्ची परी को सुरक्षित बचा लिया गया। सुनील की पत्नी राधा अभी भी लापता हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि पिछले दस दिनों के भीतर ये दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले पिछले सप्ताह गुरुवार को कांवड़ मार्ग पर पूठ गंगनहर के पुल के पास नोएडा की एचसीएल में काम करने वाले इंजीनियर की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी थी। किसी तरह गुरनीक कौर व विशाल तो तैर कर बहार आ गये, लेकिन कार चला रहा इंजीनियर नितिन गुप्ता कार के साथ ही पानी में समा गया। कई दिन बाद नहर से उसका शव बरामद किया जा सका।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed