फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car-riding youths clashed with police on Abulane

आबूलेन पर कार सवार युवकों का उत्पात, पुलिस से भिड़े

Sun, 19 Dec 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Car-riding youths clashed with police on Abulane
आबूलेन पर कार सवार युवकों का उत्पात, पुलिस से भिड़े
विज्ञापन

मेरठ। आबूलेन पर नशे की हालत में उत्पात मचा रहे कार सवार युवक शनिवार रात पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिसकर्मियों ने जाम का हवाला उनकी कार हटाने के लिए कहा था। जैसे तैसे तीनों युवकों को पकड़कर थाने भिजवाया गया। युवक खुद को भाजपा नेता का रिश्तेदार बताकर रौब भी दिखाते रहे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया और आला अफसरों को जानकारी दी।

काले रंग की कार में सवार कुछ युवक शनिवार रात आबूलेन पर पहुंचे। युवकों ने शराब पी रखी थी। एक युवक पास ही दुकान से शराब लेने गया था। तभी नशे में एक युवक कार की छत खोलकर ऊपर चढ़ गया और नाचने लगा। इससे वहां जाम लग गया। कुछ राहगीरों ने आपत्ति जताई। पुलिस को आता देख युवकों ने गाड़ी दौड़ा दी। कुछ देर बाद युवक लौटे और फिर उसी अंदाज में शोर शराबा शुरू दिया। इस दौरान आबूलेन चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें समझाने लगे। आरोप है कि कार की छत खोलकर खड़ा युवक पुलिसकर्मी से अभद्रता पर उतर आया और धक्का दे दिया। यह देख कार में बैठे दो युवक बाहर निकल आए और पुलिसकर्मी से उलझ गए। वर्दी उतारने तक की धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। एसआई कृष्ण कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। तभी थाने की गाड़ी भी आ गयी और तीनों युवकों को थाने ले आई। यहां पूछताछ में तीनों ने अपने नाम सोनू, रोहित और मुकुल निवासी मकबरा डिग्गी बताए। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि युवकों के उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तीनों की डाक्टरी कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed