फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car rider dies in road accident on Meerut Baghpat Highway

मेरठ-बागपत हाईवे पर खौफनाक हादसा: 50 मीटर तक कार को घसीटते ले गया ट्रक, शव के उड़े चीथड़े, कांप उठे देखने वाले

Fri, 05 Apr 2024 08:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमीनगर सराय (मेरठ)
अमर उजाला नेटवर्क, अमीनगर सराय (मेरठ) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

गाड़ी कुचलने की वजह से शव के चीथड़े इधर-उधर बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकला। टुकड़ों में मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा है।

विज्ञापन
Car rider dies in road accident on Meerut Baghpat Highway
युवक का फाइल फोटो और मौके पर खड़ी क्षतिग्रस् कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात सड़क हादसे में कार सवार की मौत हो गई। सिंघावली पुलिया के पास ट्रक ने कार को बुरी तरह कुचल दिया।। कार सवार की दर्दनाक मौत से राहगीरों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्क्त कर शव को गाड़ी से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा है। मौके से ट्रक चालक फरार है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी गई है।

विज्ञापन

गुरुवार की रात करीब बारह बजे बागपत की ओर से आ रही बलेनो कर को मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ट्रक सवार गाड़ी को करीब पचास मीटर तक घसीटते हुए ले गया। भीषण सड़क हादसे में गाजियाबाद जनपद के गोविंदपुरम के रहने वाले अनुभव पंवार (23 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी कुचलने की वजह से शव के चीथड़े इधर-उधर बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकला। टुकड़ों में मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मृतक के छोटे भाई प्रणव ने बताया की अनुभव गुड़गांव की अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था, बागपत में किसी से मिलने के लिए कल दोपहर आया था। वहीं से वापस जाते समय हादसा हुआ है। सड़क पर भीषण हादसे को देखकर राहगीरों के भी होश उड़े हुए हैं, जबकि ट्रक सवार मौके से फरार हो गया।  पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed