फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   car parts theft from workshop

क्लेम के लिए मारुति वर्कशॉप आई कार से पार्ट्स चोरी

Fri, 24 Jan 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
car parts theft from workshop
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित तान्या ऑटोमोबाइल्स पर हादसे के बाद क्लेम पर आई कार से करीब 85 हजार कीमत के पार्ट्स चोरी हो गए। जानकारी होने पर कार मालिक ने वर्कशॉप पर हंगामा किया। बाद में पल्लवपुरम थाने पर वर्कशॉप मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के रिश्तेदार बताए गए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी डॉ. नरेश मलिक जाट डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। उनकी कार मारुति एसएक्स 4 (यूपी 12 वाई 8955) एक हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत के लिए कार 10 मई से तान्या ऑटोमोबाइल्स में पर थी। नरेश मलिक ने बताया कि कार में करीब पौने आठ लाख रुपये खर्च बताया गया था। उसका जीरो डेप्रीसिएशन इंश्योरेंस था। बृहस्पतिवार को वह कार लेने पहुंचे तो करीब 85 हजार रुपये का ईपीएम और इंजेक्टर गायब थे। इसके बाद प्रधानाचार्य और उनके रिश्तेदार ने कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगा हंगामा किया। कर्मचारियों ने मालिक और पुलिस को सूचना दी। पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया मामला
नरेश मलिक ने बताया दस माह से कार वर्कशॉप पर थी। गाड़ी ठीक न होने पर उन्होंने मुजफ्फरनगर से एक मिस्त्री को भेजा। मिस्त्री ने इंजन देखा तो उसमें ईपीएम और इंजेक्टर गायब थे। मिस्त्री की सूचना पर वह पहुंचे। इसके बाद मामला पकड़ में आया। उन्होंने बताया कि कार मलिकों के साथ अभद्रता और खराब सर्विस को लेकर यहां पहले भी विवाद होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी के पार्ट्स गायब होने पर पीड़ित पक्ष ने हंगामा किया था। पीड़ित ने वर्कशॉप संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -दिग्विजयनाथ शाही, एसओ पल्लवपुरम

मैने जुलाई में ज्वाइन किया है। गाड़ी 10 मई से यहां खड़ी है। गाड़ी में ईसीएम लगा है, इंजेक्टर गायब है। इस संबंध में मालिकों को जानकारी दी गई है। पीड़ित से दो तीन दिन का समय मांगा गया है। -चंदन सिंह, मैनेजर तान्या आटोमोबाइल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed