फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car collided with tree while trying to save dog, doctor's son dies

कुत्ते को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, चिकित्सक के बेटे की मौत

Fri, 25 Feb 2022 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree while trying to save dog, doctor's son dies
कुत्ते को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, चिकित्सक के बेटे की मौत
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। मोदीपुरम में एसडीएस ग्लोबल अस्पताल के पास यह हादसा हुआ। इसमें कार सवार शौर्य सैनी (26) की मौत हो गई। शौर्य के पिता स्वराज सैनी सहारनपुर में निजी चिकित्सक हैं। शौर्य भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय था। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव ले गए हैं।
मूलरूप से सहारनपुर जिले के थाना गागलहेडी क्षेत्र के गांव सोना निवासी शौर्य सैनी (26) कार से सहारनपुर से मेरठ की ओर रहे थे। सुबह सवा पांच बजे यह हादसा हुआ। काफी देर तक शौर्य कार में ही फंसा रहा। इसके बाद टोल एंबुलेंस और पल्लवपुरम पुलिस पहुंची। उसे ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की जेब से भाकियू (तोमर) के सदस्य का कार्ड भी मिला। इसके आधार पर पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया। मृतक के पिता स्वराज सैनी ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पल्लवपुरम थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि बिना पुलिस कार्रवाई के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कार में फंसे युवक को खिड़की तोड़कर निकाला
मोदीपुरम। घटना के दौरान आसपास मौजूद रहे कुछ लोगों ने बताया कि युवक काफी देर तक कार के आगे के हिस्से में फंसा रहा। उसे खिड़की तोड़कर निकाला गया। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ लोगों की सूचना पर सिवाया टोल प्लाजा से एंबुलेंस को भेजा गया था।

बेटे का रिश्ता तय होने पर खुश था परिवार
मोदीपुरम। स्वराज सैनी सहारनपुर के छुटमुलपुर में निजी चिकित्सक हैं। शौर्य की एक छोटी बहन और एक भाई है। हापुड़ में रिश्ता तय होने के बाद से परिवार काफी खुश था। शौर्य बुधवार को किसी काम से देहरादून गया था। देहारदून से ही वह मेरठ जा रहा था। शौर्य के पास मिले भाकियू के पहचान पत्र पर कौशल्य एंकलेव चंद्रमनी देहरादून का पता लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed