{"_id":"637856ac6e084422892f433f","slug":"car-collided-with-culvert-in-bijnor-driver-died-in-painful-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor Accident: बिजनौर में पुलिया से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor Accident: बिजनौर में पुलिया से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत
Sat, 19 Nov 2022 09:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:38 AM IST
सार
बिजनौर जिले में शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कार से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात नहटौर रोड पर नूरपुर के कुंडा के पास एक कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार में फंसे चालक को मुश्किल से बाहर निकाला गया।
हल्दौर थाने के गांव फरीदपुर सदीरन रहने वाला अरविंद कुमार (40) शुक्रवार की मध्य रात नहटौर की ओर से कार द्वारा घर आ रहा था। ग्राम कुंडा के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और अरविंद उसमें फंस गया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।