{"_id":"6150a3af8ebc3efcb2751c0d","slug":"car-and-scooty-collision-in-gulavathi-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कार व स्कूटी की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कार व स्कूटी की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 26 Sep 2021 10:15 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, सरूरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सरूरपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:15 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम कैथाला के निकट गुलावठी की ओर से जा रही एक कार ने स्कूटी में टक्कर में मार दी। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गुलावठी में कार व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। स्कूटी सवार तीनों मृतक सरूरपुर के कस्बा हर्रा निवासी हैं। कस्बा हर्रा में तीनों लोगों की मौत की खबर पहुंचते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं, कस्बे में शौक की लहर दौड गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम कैथाला के निकट गुलावठी की ओर से जा रही एक कार ने स्कूटी में टक्कर में मार दी। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में उमर मौहम्मद (39) पुत्र नूर मौहम्मद तालिब (18) पुत्र तसव्वर निवासी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर का है। बाद में घायल मुर्तजा पुत्र तसव्वर मेरठ अस्पताल के रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मुर्तजा (26) पुत्र तसव्वर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, एक ही परिवार में दो सगे भाईयों समेत हुई तीन मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं कस्बे में शौक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन