फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car accident in baghpat, and killed two child, many injured

यूपी: दर्दनाक हादसों में दो बच्चों की मौत, कई गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 19 Sep 2018 02:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 19 Sep 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Car accident in baghpat, and killed two child, many injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुधवार को दो अलग- अलग दर्दनाक हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। जानिए पूरा अपडेट:-

विज्ञापन

यूपी के बागपत जिले में दो हादसों में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के बच्चों के शवों को वापस घर ले गए। दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।  

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पास बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में डौला गांव निवासी शहरान (03) पुत्र मुरसलीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता मुरसलीम और मां आसमीन घायल हो गए। बाछौड़ गांव के पूर्व प्रधान विकास अपनी कार से तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने शहरान को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुरसलीम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मुरसलीम ने बताया कि वह गांव से बाइक पर सवार होकर बड़ौत में चिकित्सक के पास जा रहे थे। बच्चे की मौत पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई किए ही बच्चे के शव को वापस घर ले गए। हादसे के बाद चालक कार को लेकर भाग गया।
  
वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना बिनौली थाना क्षेत्र में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हुई। शेखपुरा गांव निवासी खुशनुमा (08) उर्फ मुन्नु पुत्री शहबाज अपने चाचा शाहनजर के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। पिता शहबाज ने बताया कि मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शेखपुरा कांटे के पास सड़क पार करते समय खुशनुमा को बरनावा की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान उस की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दाऊद पुत्र नसीम निवासी करनावल जनपद मेरठ भी घायल हुआ है। उसे सीएचसी बिनौली से मेरठ के लिए रेफर किया। बच्ची की मौत की सूचना पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजन शव को वापस घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुझ गया घर का चिराग 
डौला गांव निवासी मृतक तीन वर्षीय शहरान अपने घर में इकलौता बेटा था। उसके तीन बहन है। हादसे में घर का चिराग बुझ गया। बेटे की मौत के बाद मां आसमीन का रो-रो कर बुरा हाल था।  
 
हादसे के बाद नहीं पहुंची बड़ौत पुलिस 
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पास हुए सड़क हादसे की सूचना बड़ौत पुलिस को तुरंत दे दी गई थी, लेकिन आधा घंटे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। यदि पुलिस सूचना के तुरंत बाद कार्रवाई करती तो आरोपी कार चालक पकड़ा जा सकता था। पुलिस की कार्यशौली को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed