फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Capture of BJP leader's killer CCTV camera, view Photos

भाजपा नेता के हत्यारे सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखें तस्वीरें

Fri, 07 Apr 2017 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 07 Apr 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
Capture of BJP leader's killer CCTV camera, view Photos
भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

भाजपा नेता राजा वाल्मीकि के हत्यारे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए चेयरमैन पारस जैन से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में बुधवार सुबह बीजेपी नेता राजा वाल्मीकि की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने डेयरी पर बैठे बीजेपी नेता की हत्या को अंजाम दिया था। इसके बाद भारी संख्या में पुलिसफोर्स पहुंच गई थी और अब पूरे मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी

Capture of BJP leader's killer CCTV camera, view Photos
सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारे

बता दें कि खतौली के मोहल्ला होली चौक में बुधवार तड़के तीन बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की पूरी जानकारी ली थी। हालांकि हत्या के बाद से यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं गुस्साए लोगों ने कल इंद्रा मूर्ति पर जाम लगाया था। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक भाजपा की जिला कार्यकारिणी में सदस्य और पूर्व नगर महामंत्री रहे हैं।

पारस जैन पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Capture of BJP leader's killer CCTV camera, view Photos
सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारे

भाजपा नेता राजा वाल्मीकि के घर सांत्वना देने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष पारस जैन पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। इस दौरान चेयरमैन और उनके बाउंसरों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह छुड़ाया। चेयरमैन पारस जैन को हिरासत में लिया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ भी नारेबाजी की थी। अपनी ही सरकार में हत्या होने से लोग गुस्साए हैं। मामले में पुलिस ने सभासद राजू वाल्मीकि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जिसे भीड़ ने पुलिस से छुड़ाकर वहां से भगवा दिया था। राजू पर था हत्या का शक।

मृतक भाजपा नेता राजा वाल्मीकि के भाई राणा प्रताप की ओर से खतौली नगर पालिका चेयरमैन एवं भाजपा पारस जैन, पूर्व सभासद राजू वाल्मीकि, जेल में बंद गौरा वाल्मीकि और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed