फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Capitalists given exemption to hoarding: Priyanka

जब किसान नहीं चाहते तो क्यों कृषि कानून थोप रही सरकार: प्रियंका

Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Capitalists given exemption to hoarding: Priyanka
चांदपुर में रामलीला मैदान किसान महासभा में भीड का अभिवादन करती कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प् - फोटो : BIJNOR
जब किसान नहीं चाहते तो क्यों कृषि कानून थोप रही सरकार: प्रियंका
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार किसानों के मना करने के बाद भी तीनों कृषि कानूनों को थोप रही है। उन्होंने कहा कि 15 हजार करोड़ रुपये किसानों के गन्ना मूल्य के बकाया है, उसका भुगतान नहीं कराया, 16 हजार करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज विदेश घूमने के लिए खरीद लिए। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है, जो गन्ने की कीमत न दे पाए, वह किसान की जान की कीमत क्या समझेंगे।

चांदपुर के रामलीला मैदान में आयोजित किसान महासभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि वह शहीद परिवार से है। वह जानती हैं कि जिस घर में शहीद होता है वह परिवार शहीद होता है। संसद में शहीद किसानों के लिए राहुल गांधी ने दो मिनट का मौन रखने पर पर समस्त विपक्ष ने मौन रखकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी लेकिन सरकार में बैठे लोगों ने मजाक बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जा सकते हैं पर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों से नहीं मिल सकते। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। जो किसान की बात करे, देश की बात करे वह देशद्रोही और जो किसान व्यापारी, मजदूरों की कमर तोड़ रही वह देश भक्त है। अहंकारी सरकार किसानों की नहीं सुन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed