फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Capitalists given exemption to hoarding: Priyanka

कृषि कानून बनाकर दी जमाखोरी करने की छूटः प्रियंका

Tue, 16 Feb 2021 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Capitalists given exemption to hoarding: Priyanka
पूंजीपतियों को दी जमाखोरी करने की छूट: प्रियंका
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर में प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा कि 1955 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाए थे, इन्होंने जमाखोरी करने की पूरी आजादी दे दी। इस कानून के जरिए बड़े -बड़े अरबपति कितना भी सामान खरीद सकते हैं और कितना भी सामान जमाकर सकते हैं। इस कानून से पूंजीपतियों की पूरी मन मर्जी चलेगी।
दूसरे कृषि कानून के बारे में प्रियंका गांधी ने कहा कि पूंजीपति बड़ी -बड़ी मंडी खोलेंगे। सरकारी मंडी में आपसे टैक्स लिया जाएगा, जबकि निजी मंडी में टैक्स नहीं लिया जाएगा। किसान निजी मंडी में अपनी फसल बेचेंगे। धीरे-धीरे सरकारी मंडी बंद हो जाएगी। इससे किसानों को फसल का मिलने वाला न्यूनतम मूल्य भी खत्म हो जाएगा। बड़े व्यापारी अपनी मनमर्जी करेंगे। तीसरे कृषि कानून के तहत खेती ठेके पर होगी। बड़ा अरबपति आपके गांव में किसानों के साथ में कांट्रेक्ट करेगा कि आप गन्ना उगाइए और इस गन्ने के लिए आपको पांच सौ रुपये का दाम मिलेगा। बेचने का समय आएगा तो वह दो सौ रुपये के दाम की बात करेगा। कानून के तहत कहीं क्लेम नहीं कर सकते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान के लिए नहीं पूंजीपतियों के लिए बनाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में सात सालों से क्या हो रहा है यह लोग देख रहे हैं। सरकार के पूंजीपति मित्र देश की मीडिया, चुनाव चलाते है। पूरा देश उन्हें सौंप दिया। चाहे हवाई अड्डे हो या अन्य बड़े उद्योग सब बेच दिए जो नहीं बेचे गए उन्हें बेचने की तैयारी हैं। कांग्रेस ने 75 साल में जितना काम किया चाहे वह बेरोजगारी हटाने का हो या बड़े उद्योग लगाने का लेकिन यह सरकार सब बेचने में लगी है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जा सकते हैं पर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों से नहीं मिल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed