{"_id":"6a5b9b8f75265d043402bd57","slug":"capf-assistant-commandant-exam-to-be-held-today-1850-candidates-registered-meerut-news-c-72-1-mct1014-156386-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज होगी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा, 1850 अभ्यर्थी पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज होगी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा, 1850 अभ्यर्थी पंजीकृत
विज्ञापन
- चार केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराया जाएगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में जिले के चार केंद्रों पर 1850 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं।
एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह को सह नोडल अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल को समन्वयक अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारी परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है।
परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। मेरठ सहित प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और कानपुर नगर में भी यह परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज खूनी पुल, आरजी इंटर कॉलेज सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज कैंट, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज केसरगंज