{"_id":"5ab155114f1c1bb2758b67e8","slug":"cantt-me-din-me-ward-to-raat-me-hanumaan-chowk-se-safaai-shuru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में दिन में वार्ड तो रात में हनुमान चौक से सफाई शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में दिन में वार्ड तो रात में हनुमान चौक से सफाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता दस्ता दिन-रात काम में जुट गया है। मंगलवार को दस्ते ने वार्ड नंबर एक में साफ-सफाई के साथ ही लाइटें और पानी आदि की समस्याएं दूर की। वहीं, हनुमान चौक से रात में सफाई कार्य शुरू हो गया। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने शुभारंभ किया।
कैंट इलाके को स्वच्छ बनाने के लिए कैंट बोर्ड ने स्वच्छता दस्ते का गठन किया है। मंगलवार को दस्ते ने वार्ड एक में जाकर यहां पर खराब पड़ी लाइटों को ठीक कर दिया। पानी और दूसरी समस्याएं भी हल कर दी गई हैं। पेड़ों की छंटाई के साथ ही जहां पर सड़क या फुटपाथ क्षतिग्रस्त थे, उसकी मरम्मत की गई। दिनभर 20 कर्मचारियों की टीम पूरे अमले के साथ जुटी रही। रात से कैंट में सफाई का काम शुरू हो गया। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा की मौजूदगी में टीम ने हनुमान चौक से सफाई की शुरुआत कर दी। देर रात तक कैंट बोर्ड सीईई टीम के साथ जुटे रहे। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कहा कि स्वच्छता दस्ता बनने के बाद से कैंट क्षेत्र जगमग होने लगा है। 31 मार्च तक सभी जगहों पर काम पूरा हो जाएगा। जो सड़कें वर्षों से नहीं बनी थी, उनका निर्माण हो गया है।
आबूलेन व्यापार संघ ने की काम की तारीफ
आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महामंत्री आकाश खन्ना और ज्वाइंट सेक्रेट्री सरदार राजवीर सिंह ने कहा कि जो काम आबूलेन पर वर्षों से नहीं हुए, वे सीईओ आलोक गुप्ता के निर्देश पर पूरे करा दिए गए हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि आबूलेन के इंट्री प्वाइंट का तिकोना डिवाइडर तोड़कर यहां पर सौंद्रयीकरण कराया जा चुका है। इसके साथ ही आबूलेन के फव्वारे और गमलों को ठीक करा दिया गया है। शौचालय को जाने वाली रोड पर टाइल्स लगवाई जा चुकी हैं।