फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cantonment roads will be constructed in 21 crores

Meerut News: 21 करोड़ में होगा छावनी की सड़कों का निर्माण

Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Cantonment roads will be constructed in 21 crores
21 करोड़ में होगा छावनी की सड़कों का निर्माण
विज्ञापन

मेरठ। छावनी क्षेत्र में बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है। इस क्षेत्र की सड़कें काफी समय से टूटी पड़ी हैं और स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। इसके चलते यहां हादसों की भी आशंका बनी रहती है। इस प्रस्ताव के मंजूर होने पर सड़कें दुरुस्त हो सकेंगी और स्थानीय लोगों को राहत मिल सकेगी। वहीं, पूर्व पार्षद और उपाध्यक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोग काफी समय से बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। छावनी में विभिन्न तरह के टैक्स देने के बाद भी क्षेत्रीय लोगों को अब तक सड़क, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विपिन सोढ़ी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय को उत्तर प्रदेश सरकार ने छावनी के रिहायशी क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की स्वीकृति दे दी है। इसके बाद प्रक्रिया अभी तक आगे नहीं बढ़ी है। लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव न होने के कारण विकास कार्य में भी बाधा आ रही है। क्षेत्रीय लोगों की आवाज कैंट बोर्ड के अधिकारियों के पास नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed