फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cancel the license of arms shops - Surendra Singh

शस्त्र दुकानों के लाइसेंस करें निरस्त - सुरेंद्र सिंह

Fri, 13 Aug 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cancel the license of arms shops - Surendra Singh
शस्त्र दुकानों के लाइसेंस करें निरस्त - सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन

मेरठ। शस्त्र दुकानों पर कारतूसों की बिक्री में लापरवाही पर मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने लाइसेंस निरस्त करने को कहा है। आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने बच्चों और महिलाओं के प्रति अपराधों में सख्त कार्रवाई करने के कहा। बैठक में सभी जिलों डीएम-एसएसपी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर आयुक्त चैत्रा वी. ने किया।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं कच्ची शराब पर रोकथाम के लिए सामान्य स्रोतों के अतिरिक्त स्थानीय लेखपाल, ग्राम चौकीदार, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी एवं शिक्षा मित्र आदि से भी सूचनाएं प्राप्त कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

प्रत्येक थाना स्तर पर दूसरे एवं चौथे शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस को प्रभावी एवं लोकप्रिय बनाए जाने की रणनीति पर विचार किया गया।
विभिन्न परियोजनाओं में मुआवजा वितरण कार्य में मुआवजे के चेक तत्परता के साथ बंटवाएं जाएं।
किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में न हो देरी : चैत्रा वी.
अपर आयुक्त मेरठ मंडल चैत्रा वी. ने आयुक्त सभागार में सभी मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को जल्द करने को कहा। जनपद बागपत, गाजियाबाद व हापुड़ में प्रगति अपेक्षाकृत कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिन चीनी मिलों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं, उनमें वसूली की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। उन्होंने आवारा पशुओं को पकड़कर गोसंरक्षण केंद्रों में शिफ्ट करने को कहा। बैठक में अनुपस्थित उपायुक्त श्रम विभाग, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा तथा खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारियों के स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed