{"_id":"5f57f18d8ebc3e54d65b91b8","slug":"campaign-will-run-today-against-dairies-in-madhavapuram-city-news-mrt5003727192","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधवपुरम में डेयरियों के खिलाफ आज चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधवपुरम में डेयरियों के खिलाफ आज चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधवपुरम में डेयरियों के खिलाफ आज चलेगा अभियान
मेरठ। मकबरा डिग्गी से डेयरियों को बाहर करने में विफल रहा नगर निगम बुधवार को माधवपुरम क्षेत्र में डंडा चलाने की योजना बना रहा है। अधिकारियों का दावा है कि यदि सुबह में पुलिस फोर्स मिली तो डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम टीम ने बीती 20 अगस्त को मकबरा डिग्गी घोसियान मोहल्ले में डेयरी हटाने के लिए अभियान चलाया था। डेयरी संचालकों ने पशुओं को हटाने के लिए चार दिन की मोहलत ली थी। इसी बीच उन्होंने हाईकोर्ट में रिट दायर करके नगर निगम के स्वास्थ्य गजट को चुनौती दे दी। इसके बाद नगर निगम का अभियान ठंडा पड़ गया। अब नगर निगम ने माधवपुरम क्षेत्र की डेयरियों को बाहर करने की तैयारी की है। तीन दिन पहले नगर निगम के प्रवर्तन दल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने क्षेत्र की डेयरियों को बाहर ले जाने के नोटिस चस्पा किए थे। ये मियाद मंगलवार को पूरी हो गई। सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह का कहना है कि अभियान के लिए पुलिस फोर्स की मांग की गई है। यदि बुधवार को फोर्स मिली तो अभियान हर हाल में चलेगा। ऐसा नहीं होने पर अभियान आगे बढ़ाया जाएगा। बताया कि क्षेत्र में 21 डेयरियां चिह्नित की गई हैं।