{"_id":"5aedfb9b4f1c1b46098b833d","slug":"cabinet-minister-sp-singh-baghel-attack-on-opposition-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री का विपक्ष पर हमला, बोले- बेमेल है गठबंधन, चुनाव जीतेगी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री का विपक्ष पर हमला, बोले- बेमेल है गठबंधन, चुनाव जीतेगी भाजपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 06 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं लघु सिंचाई विभाग के मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। विपक्ष बौखलाया हुआ है और मान चुका है कि भाजपा का मुकाबला अकेले नहीं कर पाएंगे। इसी कारण बेमेल गठबंधन हुआ है, लेकिन चुनाव में जीत भाजपा की होगी।
शनिवार को कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कैराना क्षेत्र की जनता एक साल पूर्व के उन जख्मों को भूली नहीं है, जो सपा सरकार के दौरान मिले थे।
तब कैराना क्षेत्र में अपराधियों का बोलबाला था, लेकिन अब सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कैराना क्षेत्र में अपराध का खात्मा किया है और जनता को भयमुक्त वातावरण दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर जिले की राजनीतिक स्थिति अलग होती है, समस्याएं भी अलग होती हैं। इसलिए कैराना की तुलना गोरखपुर और फूलपुर से नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की तरफ से संचालित योजनाएं चार साल के दौरान धरातल तक पहुंची और जनता को लाभ मिला। इसी के बूते भाजपा कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव जीतेगी। बूथ और जिले का संगठन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा।

Trending Videos
अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर मचे बवाल के बारे में उन्होंने कहा कि जिसने भारत माता का विभाजन किया, वह शख्स हमारे देश के लिए आदर्श नहीं हो सकता है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा जिन्ना की मजार पर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत निर्णय था, जिसका परिणाम भी उन्हें राजनीतिक जीवन पर असर के रूप में देखना पड़ा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा नेता अरविंद संगल, हरीश धवन आदि मौजूद रहे।