मेरठ में चौथे दिन भी बहाल नहीं हुई इंटरनेट सेवा, शिक्षा से व्यापार तक, ठप हुआ करोड़ों का कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद चौथे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। शुक्रवार को जहां इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण शुक्रवार को लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेनदेन सिर्फ कैश में हुआ। शनिवार को भी यही हाल रहा।
ऐसे में करोड़ों रुपये का ऑनलाइन कारोबार प्रभावित हुआ। इस बार बीएसएनएल को छोड़कर सभी कंपनियों की ब्रॉडबैंड सर्विस भी बाधित रही। हालांकि, दूसरे राज्यों के सिम से इंटरनेट चालू रहा, जिस कारण कुछ लोग सोशल मीडिया समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से इंटरनेट सर्विस बंद होने के कारण शहर में 37 लाख मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में प्रतिदिन लगभग 3710 टीबी डाटा प्रयोग किया जाता है।
जिला प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए गुरुवार शाम से इंटरनेट सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी थीं। जिसके बाद शुक्रवार शनिवार भी इंटरनेट नहीं चला। वहीं रविवार को लोग इंटरनेट सेवा बहाल होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन आज भी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।
बवाल से पूर्व भी दो दिन इंटरनेट सेवाएं बंद रही थीं। अब फिर से इंटरनेट बंदी से करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर टिप्पणी का दौर पूरी तरह थम गया। ज्यादातर एटीएम बंद रहे।
पेट्रोल पंप पर भी कैश देकर ही पेट्रोल मिला। लोग ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाए, जिस कारण होटल और रेस्टोरेंट का ऑनलाइन व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा। ऑनलाइन फूड डिलीवरी नहीं हो सकी। आम दिनों के मुकाबले बैंकों में भी भीड़ कम रही।