फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CAA protest, five youths who died in turmoil are prosecuted

बवाल में मरने वाले पांचों युवकों पर मुकदमा, 180 बवाली नामजद, पांच हजार से ज्यादा अज्ञात

Sun, 22 Dec 2019 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Dec 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
CAA protest, five youths who died in turmoil are prosecuted
उपद्रवी को पीटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को बवाल में मारे गए पांचों युवकों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को छह थानों में दर्ज कराए गए दस मुकदमों में इन पांचों युवकों समेत 180 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि 5000 से ज्यादा अज्ञात बवाली हैं।

विज्ञापन


वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार रात लिसाड़ी गेट, कोतवाली व हापुड़ रोड पर 24 संवेदनशील प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। रविवार सुबह पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे में 6 आरोपी, थाना लिसाड़ीगेट में चार मुकदमों में 125 आरोपी, ब्रह्मपुरी थाने में एक मुकदमे में 25 आरोपी, थाना नौचंदी में दो मुकदमों में 24 आरोपियों समेत 180 आरोपी नामजद हुए हैं। वहीं, जानी और सरधना थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर हुए बवाल में पुलिस की तरफ से थाना लिसाड़ी गेट पर आसिफ पुत्र जुग्गी निवासी झिलमिल कालोनी दिल्ली हाल निवासी लिसाड़ी गेट, जहीर पुत्र मुंशी निवासी रशीदनगर लिसाड़ीगेट, मोहसिन पुत्र अहसान निवासी मोहल्ला गुलजार इब्राहिम भूमिया पुल ब्रह्मपुरी, आसिफ पुत्र शाहिद निवासी ऊंचा सद्दीक नगर, अलीम पुत्र हबीब निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट, राशिद पुत्र याकूब निवासी बनियापाड़ा, बिलाल, इकबाल, सद्दाम आदि सहित 180 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें पांच युवकों की बवाल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।

एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार को 24 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास में शुक्रवार को हुए बवाल में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या- 7 की अदालत में पेश किया। सभी पर संगीन धाराएं लगाई गई हैं।

अदालत ने इस मामले में आरोपी आबिद, वसीम, परवेज, वसीम, तालिब, आमिर निवासी सिवालखास, समीर, मोईन, आदिल, जुबैर, राशिद, सद्दाम व बाबर निवासी नगलाकुंभा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यहां लगाया पुलिस का पहरा 
हापुड़ रोड पर इस्लामाबाद पुलिस चौकी पर छठी वाहिनी पीएसी के कमांडेंट नितिन तिवारी व एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, दस थानेदार, एक कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। 24 संवेदनशील प्वाइंटों पर पांच-पांच दरोगा और 10-10 सिपाही तैनात किए गए हैं।
 

गोली से घायल युवक 
1. सालिम पुत्र शमशाद निवासी ताला फैक्टरी लिसाड़ीगेट 
2. समद पुत्र इकबाल निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट 
3. रहीस निवासी भूमिया का पुल
4. अमजद निवासी भूमिया का पुल 
5. खुर्शीद पुत्र वाहिद निवासी सूरजकुंड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed