फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CAA is for giving citizenship

भाजपा विधायक ने कहा, अगर ऐसा हुआ तो खत्म हो जाएगी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्राा की नागरिकता

Wed, 15 Jan 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
CAA is for giving citizenship
मोदीपुरम। नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए है। इस कानून का विरोध कर रहे विपक्षी दल जनता को भ्रमित कर रहे हैं। अगर सही तरह से जांच की जाए तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा तीनों की नागरिकता खत्म हो जाएगी। यह बात सरधना क्षेत्र से भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम ने दुल्हैडा चुंगी पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। अब जो भी देश विरोधी बात करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने जेएनयू प्रकरण पर कहा कि जेएनयू देशद्रोहियों का अड्डा बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए संगीत सोम ने कहा कि अब वह दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे। वह क्रिकेट खेलते हुए ही अच्छे लगते हैं। प्रदेश की जनता ने योगी आदित्यनाथ को चुना है, उनके कार्यकाल में प्रदेश का विकास हो रहा है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल ने कहा कि सीएए और एनआरसी के बारे में छात्रों को भ्रमित किया जा रहा है। ऐसे में अब गांव-गांव में कानून के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ब्रजवीर सिंह उर्फ मुन्नू प्रधान, मदनपाल छबड़िया, सतीश चिंदौड़ी, गौरव चौहान, ललित चौहान, रवि चौधरी दौराला, टीटू धंजू, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed