कांवड यात्रा 2018: नियमों की उड़ाई धज्जियां, शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहीं बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने जहां शहर के मुख्य रास्तों को वन वे कर बैरिकेड़िग कर दी है। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है और भैसाली बस अड्डे से चलने वाली बसों के सोहराब गेट बस अड्डे से संचालित किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन दिल्ली रोड पर बस और ट्रक वाले नियमों के परवाह किए बिना बसें और ट्रक धड़ल्ले से दौड़ाते नजर आए।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए बैरिकेड़िग कर भारी वाहनों और बसों के आवागमन पर रोक लगा दी है। हालांकि, कई जगहों पर फिलहाल ड्रम रखे गए हैं, ताकि बाइक व कार निकल सकें। लेकिन इस रोड से दिल्ली व आनंद विहार जाने वाली बसें और ट्रक लगातार चल रही हैं। यहां तक कि बस वाले बेरिकेड़िंग और यातायात व्यवस्था की परवाह न करते हाथ से बेरिकेडिंग हटाकर इस रोड से बसें निकालकर ले जा रहे हैं।
बनी रही जाम की स्थिति
उधर, शहर में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ रही है। वहीं बसों व ट्रकों के लगातार दौड़ते रहने की वजह से यहां बुरी तरह जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन के आदेशानुसार बुधवार रात से हाईवे पर भारी वाहनों को बंद कर दिया है तथा ट्रैफिक वन वे कर दिया गया है।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने सीओ और थानेदारों को निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। कांवड़िए आते ही दिल्ली व हापुड़ रोड को वनवे कर दिया जाए। इस व्यवस्था को सीओ और थानेदार खुद जाकर देखें। व्यवस्था चुस्त होनी चाहिए। एसपी सिटी और एसपी देहात भी इसकी मॉनिटरिंग करें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/