फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   By hanging girlfriend house, the boyfriend gave life, father of the deceased youth said...

प्रेमिका के घर फांसी लगाकर प्रेमी ने दी जान, मृतक युवक के पिता बोले...

Fri, 06 Oct 2017 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 06 Oct 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
By hanging girlfriend house, the boyfriend gave life, father of the deceased youth said...
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मेरठ में अब्दुल्लापुर के खालसा मोहल्ले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार युवक को पता चला था कि उसकी प्रेमिका का कहीं दूसरी जगह प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यादगारपुर सिविल लाइन निवासी राजू अपनी पत्नी रेखा, बेटे सन्नी और दो बेटियों के साथ अब्दुल्लापुर के खालसा मोहल्ले में रह रहा है। 21 वर्षीय सन्नी शटल कॉक बनाने का काम करता था। मोहल्ले में ही इंचौली निवासी एक परिवार भी करीब दो साल से रह रहा है। इस परिवार की एक युवती से सन्नी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजू ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को युवती का भाई सन्नी को घर से बुलाकर ले गया था। सन्नी जब अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा तो वहां विवाद के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। एसओ भावनपुर करतार सिंह के अनुसार कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर युवती के पिता को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed