फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bussinessmen protest

ईओ ने ली व्यापारियों की बैठक

Tue, 16 Jul 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
bussinessmen protest
फलावदा में पालिथीन अभियान के संबंध में व्यापारियों की बैठक लेती नगर पंचायत ईओ। - फोटो : MAWANA
नगर पंचायत कार्यालय में पॉलिथीन एवं अतिक्रमण को लेकर बैठक आयोजित
विज्ञापन

पंचायत अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को पॉलिथीन एवं अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि सफाईकर्मी प्रतिष्ठान में घुसकर पॉलिथीन पकड़े तो उनका अपमान होता है। अभियान में सफाई कर्मी की एंट्री दुकान में प्रतिबंधित रखी जाए।

पॉलीथिन प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से ईओ नीतू सिंह ने पंचायत कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक करके सहयोग की अपील की। बैठक में व्यापारी नेता अजय शर्मा ने कहा कि मैडम सफाईकर्मी को साथ लेकर व्यापारी की दुकान में घुसकर अभियान चलाएगा तो व्यापारी का अपमान होता है। इस अभियान में सफाई कर्मी को अलग रखा जाए। अन्य व्यापारियों ने कहा कि पॉलिथीन का उत्पादन करने वाली कंपनी पर ही प्रतिबंध लगना चाहिए। व्यापारियों का कहना था कि उनकी दुकानों के आगे रखे गए सामान से अतिक्रमण नहीं होता। अतिक्रमण सड़कों पर लगने वाले अस्थायी फड़ आदि से होता है। व्यापारियों ने कस्बे में मुख्य मार्ग पर लगने वाली फल आढ़त को स्थानांतरित कराने की मांग की। वहीं, ईओ नीतू सिंह ने कहा कि थर्मोकोल प्रोडक्ट तथा पॉलिथीन कैरी बैग का उपयोग बर्दाश्त नहीं होगा। दोनों चीजें जब्त की जाएंगी। व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए ईओ ने भरोसा दिया कि अनावश्यक रूप से किसी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा। ईओ ने व्यापारियों द्वारा सफाई कराने तथा सीसीटीवी कैमरे चलवाने के संबंध में उठाई। इस पर कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। यहां पर अश्वनी विश्नोई, अनिरुद्ध विश्नोई, शहजाद, कसीम रिजवी, मनोज जाटव आदि व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed