फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman upset with SSI behavior, uproar at police station

एसएसआई के व्यवहार से बिफरे व्यापारी, थाने पर हंगामा

Fri, 12 Feb 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Businessman upset with SSI behavior, uproar at police station
मेरठ। देहली गेट थाने में तैनात एसएसआई के गलत व्यवहार के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने देहली गेट थाने में हंगामा किया। एसपी सिटी के हस्तक्षेप के बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

देहलीगेट थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को खैरनगर, लाला का बाजार सहित कई बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस ने दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अभियान की कमान संभाल रहे एसएसआई किरणपाल ने व्यापारियों से अभद्रता कर दी। व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता से बात की तो उन्होंने सीओ कोतवाली अरविंद कुमार को अवगत कराया। सीओ से वार्ता के बाद अजय गुप्ता ने व्यापारी को सामान लेने के लिए थाने भेज दिया।
विज्ञापन

थाने में भी व्यापारियों से अभद्रता
व्यापारी सामान लेने थाने आ गए। आरोप है कि यहां भी एसएसआई किरणपाल व्यापारियों पर बरस गए और खूब खरीखोटी सुनाई। इसकी सूचना पाकर अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह, कमल ठाकुर, सुधीर अग्रवाल, रजनीश कौशल, राजीव गुप्ता काले, राजीव गोयल, अंकित, प्रदीप शर्मा, अशोक रस्तोगी थाने आ गए। इन व्यापारियों के साथ भी एसएसआई की जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने लगाई फटकार
नाराज व्यापारियों ने घंटाघर पुलिस चौकी पर बैठे इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी का घेराव किया। इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई पर अड़ गए। बाद में एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह से व्यापारी मिले। एसपी सिटी ने एसएसआई को बुलाकर जमकर फटकारा और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए व्यापारियों को शांत करा दिया।

उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
व्यापारी अतिक्रमण के खिलाफ नहीं हैं। केवल पुलिस व्यवहार से नाराज हैं। पुलिस अभियान चलाए। हम पूरा साथ देंगे। लेकिन उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। - अजय गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed