{"_id":"5e62af488ebc3eeb3d4a73fd","slug":"businessman-meets-md-against-harassment-meerut-news-mrt472546267","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों के उत्पीड़न के खिलाफ एमडी से मिले उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों के उत्पीड़न के खिलाफ एमडी से मिले उद्यमी
विज्ञापन

मेरठ। बिजली चोरी के नाम पर उद्यमियों के उत्पीड़न के खिलाफ साईंपुरम इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुट) के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में ऊर्जा भवन पहुंचे। वे नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इसको लेकर उद्यमियों और सुरक्षा गार्डों के बीच नोकझोंक हुई। उद्यमियों ने गेट पर ही धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मिलने पहुंचे अधिकारियों से वार्ता करने से इनकार कर दिया और एमडी से मिलने की मांग की। अधिकारियों ने पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कराने की जानकारी दी तो उद्यमियों ने इनकार कर दिया। इसके बाद सभागार में सभी उद्यमियों से एमडी ने मुलाकात कर मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बिजली चोरी की शिकायत पर बुधवार को एमडी आफिस की रेड और विजिलेंस टीम ने साईंपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में दो उद्यमियों के यहां छापा मारकर कनेक्शन की जांच की थी। उसमेें सब कुछ ठीक मिला था। उद्यमियों ने शिकायतकर्ता के यहां भी बिजली चेक करने की मांग की थी, लेकिन टीम ने ऐसा नहीं किया था। इससे आक्रोशित उद्यमियों ने फैक्टरी बंद कर चाबी एमडी को सौंपने का एलान किया था। सभी उद्यमी शुक्रवार को नवीन गुप्ता के नेतृत्व में पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मिलने पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इससे आक्रोशित उद्यमियों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी जानकारी पाकर मुख्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पांच सदस्यीयप्रतिनिधिमंडल की एमडी से मुलाकात कराने की जानकारी दी। इस पर सभी ने इनकार कर दिया। एमडी ने सभी उद्यमियों से सभागार में आकर बात की। नवीन गुप्ता और साईंपुरम इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के अध्यक्ष सानू सहगल और महामंत्री राकेश मक्कड़ ने कहा कि शिकायत के बाद टीम ने छापा मारकर फैक्टरियों की चेकिंग की। हालांकि इसमें कुछ नहीं मिला। उद्यमियों की मांग पर भी टीम ने शिकायतकर्ता उद्यमी की फैक्टरी की बिजली चेक नहीं की। जब तक शिकायतकर्ता का कनेक्शन चेक नहीं होगा तथा उससे टीम का वहां तक आने-जाने का खर्च नहीं वसूला जाएगा तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा। एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही उद्यमी लौटे। इस मौके पर अजय कपूर, संजीव राजपूत, सतीश चंद्र जैन आदि मौजूद रहे।