फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman dies after getting stuck in lift

लिफ्ट में फंसकर कारोबारी की मौत

Sun, 09 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Businessman dies after getting stuck in lift
मुजफ्फरनगर : मृतक दिलदार का फाइल फोटो - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लिफ्ट में फंसकर कारोबारी की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बकरा मार्केट में खुद ही तैयार कराई गई लिफ्ट में फंस जाने के कारण हार्डवेयर कारोबारी दिलदार (45) की मौत हो गई। वायर टूट जाने के बाद कारोबारी ने कूदने की कोशिश की। मगर वह लिंटर और लिफ्ट के बीच में फंस गए।
खालापार निवासी दिलदार पुत्र इदरीश की आबकारी रोड स्थित बकरा मार्केट में हार्डवेयर की दुकान है। कारोबारी ने बेसमेंट और दुमंजिला दुकान पर आने-जाने के लिए देशी तरीके से लिफ्ट तैयारी कराई थी। इस लिफ्ट से वह सामान लाने और ले जाने का काम करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जब वह सामान लेकर बेसमेंट की ओर जाने लगे, तभी लिफ्ट की वायर टूट गई। खतरा भांपकर कारोबारी ने छलांग लगा दी, लेकिन तब तक वह लिफ्ट की छत और लिंटर के बीच में फंस गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उनको निकालकर नर्सिंगहोम में ले गए। जहां से डॉक्टरों ने दिलदार को मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बकरा मार्केट और खालापार में गम का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगाड़ से खतरे में पड़ रही है जिंदगी
कई-कई मंजिल की दुकानों में आवाजाही के लिए लिफ्ट के जुगाड़ से जिंदगी खतरे में पड़ रही है। बकरा मार्केट में हादसे के बाद गम का माहौल है। शहर में अन्य कई प्रतिष्ठानों पर भी सामान लाने और ले जाने के लिए इस तरह के जुगाड़ किए गए हैं।

परिवार पर टूटा गम का पहाड़
कारोबारी की मौत के बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। पूर्व सभासद जावेद अंसारी का कहना है कि हादसा दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed