{"_id":"591b634a4f1c1bd529f229bb","slug":"business-man-sid-to-sp-city-learn-operate-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए व्यापारी तो बोले एसपी, हथियार चलाना सीखो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए व्यापारी तो बोले एसपी, हथियार चलाना सीखो
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 17 May 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ताबड़तोड़ लूट से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को सदर थाने में एसपी सिटी की बैठक में हंगामा कर दिया। व्यापारियों और सराफा व्यवसायियों ने सुरक्षा का सवाल उठाया तो एसपी सिटी ने नसीहत दे दी कि व्यापारी अब हथियार चलाना सीखें। व्यापारी शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करें। वहीं, जिन व्यापारियों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं, उन्हें पुलिस लाइन के आर्मर फायरिंग रेंज में ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
बैठक में एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सराफा व्यापारियों की सुरक्षा में कुछ स्थानों पर पीएसी भी लगाई गई है। जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, व्यापारी वहां कैमरे लगाएं। पुलिस अलग से ड्यूटी लगा रही है। बैठक में सर्वेश सराफ, राजकुमार भारद्वाज, रंजीत जैन, केशव वालिया, सुनील दुआ, विनोद जायसवाल, नरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अनिल जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सड़कों पर उतरी पुलिस, ताकत झोंकी
शहर में रोजाना हो रही वारदातों और मथुरा में सोमवार को सराफा व्यापारी की हत्या के बाद करोड़ों की ज्वैलरी लूट की घटना के बाद मंगलवार को पुलिस अफसर सड़क पर उतर आए। शहर और सदर सराफा में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने शाम को गढ़ रोड पर आधा किमी तक पैदल मार्च कर दुकानदारों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उसके बाद शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट पहुंचे और व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस 24 घंटे सुरक्षा में है। थानेदार या सीओ कॉल रिसीव नहीं करते हैं तो एसपी सिटी या मेरे सीयूजी नंबर पर कॉल करें। जहां कैमरे नहीं हैं, वहां कैमरे लगाए जाएं। एसएसपी ने नई सड़क, सेंट्रल मार्केट, आवास विकास चौराहा और आरटीओ रोड पर चार किमी लंबा मार्च निकाला।
शास्त्रीनगर में अतिरिक्त प्वाइंट
एसएसपी ने सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार को शास्त्रीनगर में लूट की घटनाओं को देखकर अलग से प्वाइंट बनाकर चेकिंग का चार्ट मांगा। वहीं, सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने देहली गेट, कोतवाली और शहर सराफा में फोर्स के साथ पैदल मार्च निकालते हुए कहा कि सराफा व्यापारियों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
फैंटम सिपाही को इनाम
नौचंदी थाने के फैंटम सिपाही विनोद कुमार द्वारा लुटेरों को पकड़ने पर एसएसपी और व्यापारी नेता वीरेंद्र अग्रवाल अट्टू ने एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया।
बैठक में इन प्वाइंट्स पर चर्चा
सराफा शॉप में सायरन लगेगा, ताकि घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो सके
संदिग्ध लोगों, हेलमेट और नकाब लगाकर चलने वालों की चेकिंग होगी
सभी कारीगरों का पुलिस थाना स्तर पर सत्यापन करेगी
जिनके पास शस्त्र लाइसेंस हैं, उन्हें पुलिस लाइन के आर्मर फायरिंग रेंज में ट्रेनिंग देंगे
सराफा बाजार में फैंटम और पुलिस की पिकेट लगेगी
सुबह 10 बजे से पहले और रात आठ बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेंगी
सुरक्षा की समस्या पर एसएसपी या एसपी सिटी से मिलेंगे व्यापारी
दुकानों और बाजारों में हर प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
सुरक्षा को लेकर निजी गार्ड भी अलर्ट रहें
यहां अतिरिक्त पिकेट लगीं
सदर सराफा, आबूलेन, शहर सराफा, देहली गेट, कागजी बाजार, नील की गली, बजाजा बाजार, तीरगरान, लाला का बाजार, जौहरी बाजार सहित अन्य प्वाइंट बनाकर 24 घंटे पुलिस तैनात की जाएगी।