फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Business leaders clash when Bombay market does not open

बॉम्बे बाजार नहीं खुलने पर व्यापारी नेता भिड़े

Fri, 12 Jun 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Business leaders clash when Bombay market does not open
बॉम्बे बाजार नहीं खुलने पर व्यापारी नेता भिड़े
विज्ञापन

मेरठ। शहर में 80 दिन के लॉकडाउन के बाद बृहस्पतिवार को सदर बाजार खुला। इस पर बॉम्बे बाजार और सदर के व्यापारी बॉम्बे बाजार खुलवाने की मांग लेकर सदर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भिड़ गए। इनके बीच हाथापाई की नौबत आ गई। अन्य पदाधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि दोपहर तक बॉम्बे बाजार के व्यापारी दुकान खुलवाने की मांग लेकर डटे रहे।
रजबन क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के कई केस आने से बॉम्बे बाजार क्षेत्र शिव चौक तक बंद है। वहीं, जिला प्रशासन ने सदर बाजार और आबूलेन क्षेत्र खोल दिया है। सदर व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी रहे विजय ओबराय ने बॉम्बे बाजार के व्यापारियों का पक्ष रखते हुए सदर समेत आसपास के सभी बाजारों को बंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरा बाजार एक साथ खोला जाना चाहिए। बॉम्बे बाजार को बंद रखने को जिला प्रशासन और सदर व्यापार मंडल का पक्षपात पूर्ण निर्णय बताया। डब्ल्यू शोरूम संचालक अमित और गौरव ने कहा कि बॉम्बे बाजार तो सदर बाजार की शान है। जब यह बाजार खुलता है तभी माना जाता है कि सदर बाजार खुला है। इस बीच व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाजार बंद होने की सूचना पाकर सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ, महामंत्री अमित बंसल, सचिन चोपड़ा, विशाल आनंद, कमर अली, गुरुनाम सिंह, अमरदीप वाधवा आदि पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, विजय ओबराय पक्ष के व्यापारी सुदीप की अध्यक्ष सुनील दुआ से बहस हो गई। सुदीप ने कहा कि संगठन को एक साथ 400 व्यापारियों के बारे में सोचना चाहिए। आधा बाजार खोले जाने का निर्णय पक्षपात पूर्ण है। यहां दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। इस पर इंस्पेक्टर विजय गुप्ता और महामंत्री अमित बंसल समेत बॉम्बे बाजार के अन्य व्यापारियों ने दोनों पक्षों को शांत किया। अध्यक्ष सुनील दुआ ने कहा बाजार खोलने का निर्णय जिला प्रशासन का है। रजबन में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शिव चौक का क्षेत्र 500 मीटर के दायरे में आता है। इसके बाद भी जिला प्रशासन से बात कर सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। महामंत्री अमित बंसल और विशाल आनंद ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होकर जिला प्रशासन के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। बॉम्बे बाजार खुलवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed