फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Buses will start from Meerut to Katra and Shimla

कटरा के लिए मेरठ से चलेंगी बसें, शिमला के लिए भी शुरू होगा संचालन

Sun, 20 Jan 2019 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Jan 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Buses will start  from Meerut to Katra and Shimla
माता वैष्णो देवी के भक्तों को मिलेगा फायदा - फोटो : फाइल

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए मेरठ से सीधे कटरा तक जाने के लिए बस चलने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। परिवहन मुख्यालय की ओर से मेरठ से कटरा तक बस चलाने के लिए रूट भेज दिया गया है। मेरठ से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, सहारनपुर और अंबाला होते हुए रूट का चयन किया गया है। हालांकि, इस रूट पर मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक ने आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से कटरा तक साप्ताहिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद अन्य जिलों से भी इसके चलाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे यात्रियों को अपने शहर से माता वैष्णो देवी दरबार जाने के लिए सुविधा मिल सके। कटरा के अलावा शिमला के लिए भी बस का संचालन शुरू होगा। इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

समझौते के बाद राह हुई आसान
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से अंतरराज्यीय बस समझौता होने के बाद राह आसान हो गई हैं। मेरठ से सीधे जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 

जल्द शुरू होगी सेवा
मुख्यालय से कटरा तक बस चलाने का आदेश आया है लेकिन रूट में आपत्ति थी। जिसे हमने मुख्यालय को भेज दिया है। जल्द यहां से एसी बस शुरू हो जाएगी। -नीरज सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक, मेरठ रीजन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed